कूटा पंचायत में चोरों की तरफ से काटे गए खैर के पेड़। संवाद
- फोटो : kathua
हीरानगर। कूटा पंचायत में सोमवार को खैर की लकड़ी के आठ पेड़ चोरी हो गए। ने लोगों की निजी जमीन से आठ पर चोरी कर लिए। 16 मार्च को भी इसी पंचायत में चोरों ने 20 पेड़ों को काटा था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग से की। विभागीय की ओर से पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को भी बनेड़ गांव निवासी नरेश कुमार ने खैर चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके खेत से आठ मोटे खैर के पेड़ चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में खैर चोरी हो चुका है लेकिन अभी तक चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद