फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम और तान्या द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांधी जयंती समारोह के अंतर्गत कराए गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कॉलेज की साहित्यिक समिति ने अंतर-कॉलेज प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई। इसका विषय सत्य और अहिंसा: समकालीन समय में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता था।
विज्ञापन

छात्रों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों की वर्तमान चुनौतियों के समाधान में भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सेमेस्टर 1 की वंशिका प्रथम, सेमेस्टर 5 की तान्या द्वितीय रहीं। सेमेस्टर 5 के हर्ष तृतीय रहे। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के विचारों की शाश्वत महत्ता को रेखांकित करते हुए समाज को शांति, सद्भाव और न्याय की ओर ले जाने में उनके दर्शन की उपयोगिता को उजागर किया। निर्णायक मंडल में प्रो. यश पाल शर्मा प्रमुख, उर्दू विभाग और प्रो. उपमा कुमारी हिंदी विभाग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन . नीरज शर्मा प्रमुख, अंग्रेजी विभाग एवं संयोजक, डॉ. ईवा शर्मा, डॉ. निताशा बलोरिया, डॉ. कमलजोत कौर और प्रो. सुप्रीत कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें