कठुआ। जिले के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों और शारीरिक शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से 114 नए रहबर-ए खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को पहले दिन बनी, मल्हार, महानपुर, बिलावर, भड्डू शिक्षा जोन के 56 प्रतिभागी शामिल हुए। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को अभिविन्यास कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को स्कूलों में उनकी भूमिका एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद