फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। वीरवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य समारोह का आकर्षण रहने वाली परेड की रिहर्सल हुई। इसमें जिला पुलिस के साथ स्कूल में विद्यार्थियों की 21 टुकड़ियों ने भाग लेकर परेड का अभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में पहले दिन हुई परेड के दौरान प्रतिभागियों ने दो चक्र में परेड का अभ्यास किया। वहीं इस दौरान मास पीटी में भी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संब्याल ने सभी प्रतिभागियों को इस दौरान अनुशासन बनाए रखने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही परेड की खूबसूरती को चार-चांद लगाता है।
इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी धर्मेंद्र सिंह शैली ने बताया कि आजादी के इस महोत्सव को खूबसूरत बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड के साथ-साथ मास पीटी का प्रतिभागी अभ्यास कर रहे हैं, जबकि स्कूलों में समारोह के दौरान होने वाली संस्कृति प्रस्तुतियों के लिए तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें