कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत गतिविधियों का क्रम जारी है। प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के संरक्षण में मंगलवार को एनएसएस और एनसीसी इकाइयों की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नेहा शर्मा अव्वल रही।
''स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय नायक'' विषय पर होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय नायकों के योगदान को उजागर करने वाली सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का निर्णायक भूविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय करलूपिया, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. जगदीश कुमार और वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. चरणदीप हांडा ने प्रतिभागियों की पेंटिंग का अध्ययन कर पहला स्थान पांचवें सेमेस्टर की स्नेहा शर्मा, दूसरा स्थान पर पांचवें सेमेस्टर की भूमि महाजन और तीसरा स्थान तीसरे सेमेस्टर की तानिया राजपूत को प्रदान किया। इस मौके पर एनएसएस पीओ डॉ. कुलबीर सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. पिंकी, एएनओ प्रो. राज कुमारी, प्रो. अजय शर्मा और लेफ्टिनेंट डॉ. दया राम मौजूद रहे।