फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांस्कृतिक और देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से पारलीवंड स्थित आइसलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हीरा लाल ने किया। इसके बाद स्कूल को छात्राओं ने मां सरस्वती को वंदना पेश कर कर देवी का आह्वान किया। इसके बाद स्कूल के उपप्रधानाचार्य विवेक मेहरा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए विद्यार्थियों की प्रगति के लिए स्कूल में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने डोगरी, पंजाबी, हिमाचली, राजस्थानी लोकनृत्य पेश दर्शकों का मन मोहा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों द्वारा पेश किए कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का प्रदर्शन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। अंत में उन्होंने बीते शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें