फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने की अफवाहों से बैंक मैं भीड़ बढ़ी,

विज्ञापन
बाजार खुलने की अफवाहों से बैंक मैं भीड़ बढ़ी, - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महानपुर।केंद्र सरकार द्वारा लाकडॉउन के दौरान 20 अप्रैल को ग्रीन जोन इलाकों में कुछ राहत देने की घोषणा की थी जिसके चलते लोगों में यह भ्रम था कि 20 अप्रैल को बाजारों में कुछ दुकानें खुल जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जबकि अफवाहों के चलते स्थानीय बैंक मैं भारी भीड़ जमा हो गई और बाजार में भी रौनक देखने को मिली परंतु नोबल कोरोना वायरस को लेकर रोजाना की तरह जरूरी चीजों की दुकानों के अतिरिक्त कस्बे व आसपास इलाकोंं में दुकानें बंद रही जबकि सड़कों पर बसों ,मेटाडोर ,ऑटो की आवाजाही पूरी तरह बंद रही है । हालांकि सरकारी दफ्तर खोले गए जहां पर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे लेकिन ऑफिस में 33 प्रतिशत हाजिरी ही रही। स्थानीय तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि आज सरकारी दफ्तर खोले गए हैं जहां पर विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी अपनी ड्यूटी देने पहुंचे हालांकि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार 33 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों में यह भ्रम था कि बाजार में कुछ दुकानें खुल जाएंगी लेकिन ऐसा उन्होंने कोई भी निर्देश नहीं दिया था जबकि बैंक बाजार में भीड़ को कुछ समय में ही पुलिस ने निरंतर कर लिया। वहीं नोडल ऑफिसर वीडिओ जोगिंदर शर्मा ने बताया कि जरूरी दुकानओ जिनमें करियाना, दूध, सब्जियों ,मेडिकल की दुकाने खुली रही जबकि अन्य दुकान ने कस्बे मैं पूरी तरह बंद रहीं। वहीं कस्बे में पुलिस निगरानी करती रही और कोई बिना वजह देखा तो उसे सख्ती से भी पेश आने का क्रम जारी। इस मौके पर पुलिस ,सीआरपीएफ के जवान और स्वस्थ विभाग के कर्मचारी ड्यूटी में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें