बिलावर बस स्टैंड पर वाहन चालकों को जागरूक करती ट्रैफिक विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक।
बिलावर। ट्रैफिक विभाग ने शुक्रवार को बिलावर बस स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर (डीटीआई) एजाज मिर्जा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर विभाग की टीम पहुंची। डीटीआई ने कहा कि वाहन चालक हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। यह नियम उनकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। इनका नियमों का पालन करके ही हम सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। उन्होंने मिनी बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को प्रेशर हॉर्न उपयोग न करने की सलाह दी। संवाद