बिलावर। बिलावर पुलिस ने एक नशा तस्कर 20 लख 56 हजार राशि का आवासीय मकान सहित अचल संपत्ति को कुर्क किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति आरोपी नशा तस्कर ने अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की हुई थी। जिसे शनिवार को बिलावर पुलिस ने जब्त कर लिया है। बिलावर थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नशा तस्कर की संपत्ति की निशानदेही की गई। जिसे आज अमल में लाया गया है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान इमरान अली पुत्र शमस दीन निवासी मल्हार जो वर्तमान में डडवाड़ा बिलावर के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22/27-ए/29 के तहत न्यायिक हिरासत में है और पशु तस्करी के विभिन्न मामलों में संलिप्त है। संवाद