कठुआ। नगरी पुलिस ने 5.32 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के कब्जे से 5.32 ग्राम हेरोइन को बरामद किया है। पुलिस ने इसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर इलाके में नशे का कारोबार करने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति से तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान अरशद अहमद पुत्र सुलेमान निवासी डडोला बसोहली के रूप में हुई है। संवाद