बिलावर। सदरौता गांव में शनिवार को हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर दो बजे हुआ, जब ट्रैक्टर पर सवार एजाज अहमद नाठी (28) निवासी ट्रैक्टर ट्राली में निर्माण सामग्री भरकर सदरौता गांव की तरफ जा रहा था। सदरौता पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी मल्हार पुलिस थाने में दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मल्हार पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद