बिलावर में प्रदर्शन के दाैरान जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते उपमंडल के 70 प्रतिशत से अधिक इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। बिलावर कस्बे, ढेर और डडवाडा इलाकों में विभाग के स्थायी कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई को सुचारु कर दिया, लेकिन जिन इलाकों में अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं उनमें दूसरे दिन भी पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। हड़ताल की वजह से पंपिंग स्टेशनों पर पंपिंग नहीं हुई। वहीं, जिन इलाकों में ग्रेविटी से पेयजल सप्लाई की जाती है उन इलाकों में हड़ताल के चलते पेयजल सप्लाई नहीं हुई, जिससे इलाके की 70000 से अधिक आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। संवाद