फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में बलवीर रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से रामकोट तहसील के द्रमनी गांव के मदर टेरेसा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बलवीर सिंह ने पहला, कुलभूषण कुमार ने दूसरा और रिंकी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें नेहरू युवा केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर सिंह ने कहा कि 12 जनवरी भारत के लिए अहम है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था, जिन्होंने दुनिया में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह कार्यक्रम 19 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर स्कूल के अध्यापकों के साथ साथ यूथ क्लब के सदस्य रमन कुमार, मित्तू कुमार, चेतन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें