फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच वार्डों में ट्रायल<bha>;</bha> पहले दिन कुछ घरों से उठा कूड़ा, औपचारिक शुरुआत आज

Tue, 05 Dec 2023 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दो कंपनियों के काम छोड़ने से लोगों के मुिहम के प्रति आशंका, बोले-पहले करें जागरुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का सोमवार को ट्रायल किया गया। इस दौरान पांच वार्डों में ही यह ट्रायल चला। लेकिन, वार्डों के लोग भी ट्रायल से संतुष्ट नहीं हो पाए। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार दोपहर को इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। शहर को कचरा मुक्त बनाने की तरफ यह पहला और अहम कदम साबित होगा।
लोगों का कहना है कि ट्रायल वाले दिन ही ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी घरों से कचरा उठाने नहीं पहुंचे। पहले भी दो बार कंपनियों के साथ नगर परिषद का इसी योजना को लेकर करार हुआ था। मगर, कंपनियों ने काम छोड़ दिया। अब नगर परिषद इस योजना पर संजीदगी से काम करे और कंपनी की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाए। तभी सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं, कई लोगों ने नगर परिषद की इस योजना को एक बढि़या प्रयास करार दिया है।
विज्ञापन

लोगों की सक्रिय भूमिका जरूरी : उपायुक्त
नगर परिषद कठुआ के उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि पहले दिन ट्रायल लिया गया है। कंपनी के लोगों को काम करने का तरीका, समय सहित अन्य बिंदुओं के बारे में बताया गया। मुमकिन है कि कुछ क्षेत्र छूटे हों। मगर, मंगलवार को इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यह अभियान शहर को कचरा मुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। लोग सक्रिय भूमिका निभाएं।
वार्ड 3 में नहीं पहुंचे कंपनी के कर्मचारी
शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू तो हुआ है लेकिन अभी तक वार्ड 3 में ठेकेदार कंपनी का कोई भी कर्मचारी कचरा एकत्रित करने के लिए नहीं आया। इससे पहले भी दो बार इस तरह के प्रयास नगर परिषद के द्वारा किए गए थे। लेकिन, उनका सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला था। इस बार एक बार फिर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू किया गया है। उम्मीद है कि नगर परिषद द्वारा इसकी मॉनिटरिंग ढंग से करेगी।
-रवि हंस, निवासी वार्ड 3, इंदिरा कॉलोनी।
पहले 2 प्रयास हो चुके फेल
शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का यह तीसरा प्रयास है। इससे पहले दो बार के प्रयास पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। मौजूदा समय में नगर परिषद के पास उपलब्ध ढांचागत सुविधा शहर को साफ सुथरा रख पाने में असमर्थ है। लिहाजा, किसी अतिरिक्त सोर्स के माध्यम से ही शहर को साफ किया जा सकता है। लेकिन वार्ड नंबर एक में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पहले दिन तो नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

-मदनलाल, निवासी वार्ड नंबर एक
प्रयास अच्छा, लेकिन पहले जागरूकता जरूरी
शहर को साफ करने के लिए कचरा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अच्छा प्रयास है। मगर, इसके लिए पहले लोगों को भी जागरूक किया जाना चाहिए था। आज शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हुआ। मगर, इसके बावजूद लोग गलियों में पहले की तरह कचरा फेंकते हुए देखे गए। अगर पहले से लोगों को जागरूक किया गया होता तो लोग कचरा को इधर-उधर फेंकने के बजाय कचरा कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी में ही कचरा डालते। जागरूकता फैलाई जाए तो शायद इसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।
-अमरनाथ मेहरा, निवासी वार्ड नंबर 5, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें