फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी में डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य की जांच

सार

बिलावर के उपजिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हजारों लोगों की स्वास्थ्य जांच की। एक ही दिन में तीन हजार से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के नौवें दिन वीरवार को उपजिला अस्पताल बिलावर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय लोगों की विभिन्न रोगों की जांच की गई। इस मौके पर स्त्रीरोग, बालरोग, नेत्र चिकित्सा, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचाविज्ञान और मनोरोग के डॉक्टर उपलब्ध रहे। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर में 14 विशेष स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तथा 194 नियमित स्वास्थ्य शिविर ग्राम स्तर पर आयोजित किए गए है। जिनमें एक ही दिन में कुल तीन हजार से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है। डॉ. रैना ने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य शिविर जंडोर, माही चक, लोगेट, मंगलूर, दरालता, बरमोता आदि में आयोजित किया गया, जहां हजारों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें