अर्थ वर्क का काम शुरू करवाते डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह व अन्य, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। पलाख पंचायत के वार्ड 6 में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने सड़क का काम शुरू कराया। डीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि कैपेक्स बजट के तहत 15.82 लाख रुपये की लागत से यह काम किया जाना है। इससे सौ से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में विकास का नया युग शुरू हो गया है। अब से लोग ग्राम पंचायतों और मोहल्लों में तेजी से विकास गतिविधियों को देखेंगे। उन्होंने संबंधित एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण कार्य और परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर सरपंच प्रीतम सिंह, कैप्टन हरनाम सिंह, होशियार सिंह, आदि उपस्थित रहे। संवाद