रामकोट। उच्चा पिंड से पलादन चका जाने वाली गली का निर्माण कार्य आरडीडी विभाग ने सरपंच पूरण चंद की अध्यक्षता में शुरू किया है। सरपंच ने बताया कि कई वर्षों से पलादन के लोग इस गली के निर्माण की मांग कर रहे थे। उच्चा पिंड के रहने वाले छोरी लाल ने बताया कि इस गली से करीब 70 घरों के तीन सौ लोगों को फायदा होगा। पूर्व पंच कांता देवी ने बताया कि गली का निर्माण होने से पलादन के लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी। संवाद