बसोहली। नायब तहसीलदार अलताफ हुसैन की देखरेख व राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में द्रमण में शुक्रवार को कूहल बनाने का काम शुरू कराया। यह कूहल करीब चार वर्ष पहले बनी थी। लेकिन, पीएमजीएसवाई के सड़क बनाते समय इसे नुकसान पहुंचा था। तब से यह बंद पड़ी है। शीतलनगर ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि इस कूहल के बनने से करीब एक हजार कनाल भूमि को लाभ मिलेगा। इस लाभ सलान, गुगला, जलो, चोला, कनोल, जलारी, आदि गांवों के लोग उठाएंगे। संवाद