बिलावर। उपमंडल की लोअर भड्डू पंचायत के वार्ड 1 से वार्ड 2 को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। स्थानीय सरपंच प्रवीण रैना ने काम का उद्घाटन किया। सरपंच ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आधा किलोमीटर लंबी सड़क पर साढ़े चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत फंड की ओर से सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसे 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड 1 मोहल्ला आचार्य से मोहल्ला बोरने के लोग आज तक सड़क से वंचित थे। इस मौके पर पंच राकेश कुमार, पंच प्रवेश शर्मा और गांव के अन्य कई लोग मौजूद रहे।