फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने शुक्रवार को बसोहली नगर के पार्षदों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत बस अड्डे पर तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कराया। सुमेश सपोलिया ने बताया कि लोग लंबे समय से बस अड्डे पर तारकोल बिछाने की मांग कर रहे थे, जिसे आज पूरा किया गया है। बस अड्डे पर पड़े गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर तारकोल बिछाए जाने से यह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। वहीं, बसोहली के रामलीला मैदान और इर्द-गिर्द तारकोल बिछाकर सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। यह काम कुछ दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें