बिलावर में सफाई करते नगर कमेटी के कर्मी।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। नगर कमेटी के सफाई कर्मचारी नगर को साफ-सुथरा रखने में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं, ताकि इस वायरस को मात दी जा सके। नगर में सुबह-शाम सड़कें, नालियां और कूड़ेदान साफ करने के लिए इन कोरोना योद्धाओं के जज्बे को हर नगरवासी सलाम कर रहा है। ईओ सुभाष चंद्र की देखरेख में सफाई कर्मचारी सफाई के साथ-साथ नगर में दवा का भी छिड़काव कर रहे हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी भी इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के वार्ड-10 में बनाए गए इंडोर स्टेडियम के आसपास सफाई अभियान चलाया गया और इंडोर स्टेडियम के अंदर हाइपोक्लोराइट का स्प्रे भी किया गया।