कठुआ। जिले में डेंगू और मलेरिया के नए मामले लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को जिले में मलेरिया के तीन और डेंगू का एक नया मरीज मिलने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर डेंगू के 17 और मलेरिया के 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया का एक नया मामला बिलावर क्षेत्र के मलाड गांव से सामने आया। यहां पर 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। दूसरा मामला लोहाई मल्हार का है। यहां 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं तीसरा मामला किंडली का है, यहां पर 44 वर्षीय व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई। विभाग के अनुसार किंडली के मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री सामने आई है । इसके अलावा डेंगू का नया मामला शहर से सटे जंगलोट गांव में सामने आया, यहां पर 51 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया। संवाद