फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 11 नए केस मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 313

Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- मास सर्वे के दौरान 134 बुखार से पीड़ितों के ब्लड सेंपल किए एकत्र
विज्ञापन


- जीएमसी कठुआ में 8 मरीजों का चल रहा है उपचार


संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद डेंगू के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार को 11 नए मरीजों के सामने आने के साथ जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीज का आंकड़ा 313 हो गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जगह-जगह चलाए रहे जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान 134 बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज के सैंपल एकत्र किए हैं। जिन्हें अगली जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ताजा 11 मामलों में कठुआ शहर व आसपास के गांव से 8 मरीज और दो बिलावर व एक नगरी से डेंगू संक्रमित पाया गया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पाए गए मरीजों में 222 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 87 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है जबकि चार अन्य जम्मू कश्मीर के बाहर उपचार करवा रहे हैं। इनमें से 8 मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें जगह-जगह जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शनिवार को विभाग की आठ टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। मास सर्वे के दौरान शहर के वार्ड 16 सहित अन्य स्थानों पर टीम की ओर से किए जा रहे मास सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित पाए जा रहे मरीजों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनकी जांच करवाने के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।
सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें