फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगलों की अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की

Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे और आसपास के जंगलों की कटाई तेजी से हो रही है। इससे जंगल में हरे-भरे पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पेड़ों की कटाई के कारण वन परिक्षेत्र कम होता जा रहा है। इलाके के जंगल काफी हरे-भरे हुआ करते थे, मगर अब पेड़ों की संख्या में कमी आ रही है। बिलावर कस्बे से सटे जंगलों में माफिया लगातार सक्रिय है। पिछले कई दिनों से जंगल में पेड़ों की कटाई चल रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से माफिया पर नकेल कसने की मांग की है। इस बारे में डीएफओ इंदु शर्मा ने बताया कि कंपार्टमेंट नंबर 19 में वन विभाग की टीम को निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें