फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने से मलबे को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी बिलावर की ओर से बस स्टैंड पर टाइल बिछाने का काम 5 दिन पूर्व शुरू किया गया था जो बड़ी धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया के बस स्टैंड पर बिछाई गई तारकोल को उखाड़ कर ठेकेदार ने मलवा स्थानीय लोगों की दुकानों के आगे इकट्ठा किया है। इससे लोगों को इन दिनों आवागमन करने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। स्थानीय सर जीवन सिंह, श्यामलाल, संजू शर्मा और बिट्टू सिंह ने बताया कि बस स्टैंड से पुराने मलबे को उखाड़ कर हटाया नहीं गया है और मलबे के ढेर को बस स्टैंड पर स्थित कई दुकानों के आगे लगाए गए हैं, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार को अवगत करवाया के मलबे को हटाकर किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों ने कहा कि इस बारे में नगर कमेटी को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन पिछले 5 दिनों से मलबे को नहीं हटाया गया। इसके चलते लोगों को इन दिनों काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। दुकानदारों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द दुकानों के आगे लगाए गए मलबे के ढेरों को हटाया जाए। इस संदर्भ में नगर कमेटी वार्ड 11 के पार्षद पूर्णचंद ने बताया कि बस स्टैंड पर कई लाखों की लागत से टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, उन्होंने बताया के समस्या संज्ञान में आ गई है ठेकेदार को मलबा हटाने के लिए जल्द निर्देश दिए जाएंगे। पार्षद ने वाहन चालकों के साथ-साथ मिनी वाहन चालकों और दो पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि बस स्टैंड पर चल रहे विकास कार्य का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए सभी सहयोग करें और बसों और मिनी बसों सहित दो पहिया वाहन चालकों को बस स्टैंड की तरफ न ले जाए और वाहनों को जीरो मोड पर ही रोक दें जिससे बस स्टैंड पर टाइल लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें