फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष डिस्पेंसरी में रिक्त पदों को भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की हौटार पंचायत में बनाई गई डिस्पेंसरी में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की है। पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह म्यिन ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व गांव में आयुष डिस्पेंसरी बनाई गई थी जिसकी आज तक सरकारी इमारत नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि आयुष डिस्पेंसरी पिछले 30 वर्षों से किराए के मकान में चल रही है। सरपंच ने बताया के कई बार सरकार से आयुष डिस्पेंसरी की सरकारी इमारत बनाने को कहा है लेकिन आज तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। सरपंच ने बताया कि आयुष डिस्पेंसरी में वाटर मैन, चतुर्थ श्रेणी के पद और फार्मासिस्ट का पद भी खाली पड़ा है। उन्होंने बताया कि केवल एक मेडिकल अधिकारी के सहारे आरुष डिस्पेंसरी चल रही है। सरपंच ने बताया कि डिस्पेंसरी में स्टाफ की कमी के चलते कई बार लोगों को छोटे-छोटे बीमारियों के इलाज करवाने के लिए बिलावर उप जिला अस्पताल जाना पड़ता है। कई बार तो मरीजों को पालकी में लिटा कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया जाता है। सरपंच ने सरकार से मांग की है कि गांव में बनाई गई आयुष डिस्पेंसरी की पक्की इमारत बनाई जाए वहीं, डिस्पेंसरी में पिछले कई वर्षों से रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए जिससे लोगों को सही प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उनके गांव में मिल सके। सरपंच और पंचायत के अन्य कई प्रतिनिधियों ने इस संबंध में सरकार से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें