फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लगाई गई लाइट को ठीक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोगों ने उप जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगाई गई हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच वर्षों से लाइट खराब है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार सरकार को अवगत करवाया गया। लेकिन इसे ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। किशोरी लाल ने बताया कि हर दिन अस्पताल में कई इलाकों से लोग पहुंचते हैं। लाइट खराब रहने से रात के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंकुश शर्मा ने बताया कि रात के समय में कई इलाकों से लोग गंभीर अवस्था में जब अस्पताल पहुंचाए जाते हैं तो मुख्य गेट के पास अंधेरा होने के कारण मरीजों के साथ साथ तीमारदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में नगर कमेटी के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी अवगत करवाया गया। लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें