फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल पड़े यात्री शेड की मरम्मत की मांग

विज्ञापन
रामकोट के गलक में पिछले 3 वर्षों से खस्ताहाल पड़ा पैसेंजर शेड, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के गलक में तीन वर्षों से खस्ताहाल पड़े यात्री शेड की मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों ने की है। दुकानदार बंसीलाल ने बताया कि तीन वर्षों से यात्रियों को यात्री शेड की सुविधा नहीं मिल पाई है। फिलहाल तो इसके नीचे खड़े होना भी खतरनाक है, क्योंकि यह शेड कभी भी गिर सकती है। वरीगु गोस्वामी ने कहा कि पर्यटन विभाग ने करीब 10 साल पहले यात्रियों के खड़े होने के लिए यह शेड बनाया गया था। लेकिन, करीब तीन वर्षों से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मन्नू शर्मा ने बताया कि विभाग की आसपास निर्माण सामग्री भी पड़ी है जिसके चलते शेड की ओर जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद पड़ा है। लोगों ने मांग की है शेड की मरम्मत की जाए, जिससे यात्री धूप में खड़े होने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें