फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की लाइट मरम्मत करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगाई गई हाई मास्ट लाइट को ठीक करने की मांग लोगों ने की है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि कई वर्ष पूर्व सरकार की ओर से अस्पताल के मुख्य गेट के पास हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी जो पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ी है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार इस संबंध में सरकार को अवगत करवाया है लेकिन किसी ने भी खराब हुई लाइट को आज तक ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। शोरी लाल ने बताया हर दिन अस्पताल में कई इलाकों से लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं जिन्हें रात के समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । अंकुश शर्मा ने बताया की रात के समय में कई इलाकों से लोग गंभीर अवस्था में जब अस्पताल पहुंचाए जाते हैं तो मुख्य गेट के पास अंधेरा होने के कारण मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में नगर कमेटी के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। किशोरी लाल ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं जिनका लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उप जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगाई गई हाई मास्ट लाइट को ठीक किया जाए, जिससे अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को रात के समय में अंधेरे से ना गुजरना पड़े। लोगों ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें