फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को पढ़ाई के लिए जाना पड़ रहा 50 किमी दूर

Tue, 30 Jan 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डूगैन ब्लॉक की 12 पंचायतों के छात्रों को आ रही दिक्कतें, सरकारी कॉलेज खोलने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। उपमंडल के दूरदराज लोहाई मल्हार ब्लॉक में सरकारी राजकीय डिग्री कॉलेज की सुविधा न होने के कारण दूर दराज इलाके के विद्यार्थी स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। लोहाई मल्हार ब्लॉक के साथ डुगैन ब्लॉक की लगभग 12 पंचायत के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए 50 किलोमीटर दूर राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर जाना पड़ता है, जो देवल गांव में है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और इलाके के विद्यार्थियों ने बताया कि ज्यादातर ब्लॉक के इलाके अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं और दूर दराज क्षेत्रों में आज तक सड़कें नहीं पहुंच पाई हैं। नतीजतन इन इलाकों के विद्यार्थियों को कई किलोमीटर पहले पैदल सफर करना पड़ता है। इसके बाद वह सड़क संपर्क तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क तक पहुंचने के बाद विद्यार्थियों को वाहनों में सवार होकर लगभग 40 किलोमीटर सफर करना पड़ता है। इसके बाद विद्यार्थी राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि इस संबंध में कई बार सरकार से गुहार लगाई कि दूर दराज क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाए, लेकिन आज तक दूर दराज क्षेत्र के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थियों की जायज मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि दूर दराज के इलाके के विद्यार्थियों को आसपास के इलाके में कॉलेज की सुविधा नहीं है नतीजतन कई विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई करने के लिए बिलावर जाना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। विद्यार्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द लोहाई मल्हार ब्लॉक में किसी सरकारी जगह को चिन्हित कर के जल्द से जल्द राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

बिलावर राजकीय डिग्री कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। नतीजतन विद्यार्थियों को किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लोहाई मल्हार ब्लॉक में अगर सरकार डिग्री कॉलेज खोलती है तो आर्थिक तंगी से जूझने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही साथ ही निर्धन परिवारों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी।

- शब्बीर अहमद, विद्यार्थी
कई बार सरकार से लोहाई मल्हार ब्लॉक में राजकीय के डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की, लेकिन आज तक किसी ने इलाके में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। - सैनिक श्रीवास्तव, एबीवीपी वर्कर
विज्ञापन

बिलावर में स्थित कॉलेज में आने जाने के लिए विद्यार्थियों को कई घंटे लग जाते हैं। इससे विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता है।

- ज्योति ठाकुर, लोहाई मल्हार

ब्लॉक की छात्रा
उनका ब्लाॅक लोहाई मल्हार ब्लॉक से सटा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोहाई मल्हार में राजकीय डिग्री कॉलेज की सुविधा उपलब्ध करवाती है तो बग्गन ब्लॉक के कई विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।

- अजय ठाकुर, विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें