संवाद न्यूज एंजेसी बसोहली लाकडाउन की अवधि को एक माह से जयादा का समय बीत चुका है, गरीब दुकानदार , दिहाडीदार, और बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने बाले लोग भी बेरोजगार हो गए हैं। काम काम न होने की बजह से उनहे अपने परिवार का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे मे गरीबी रेखा के अंतर्गत आने बाले लोगो ने सरकार से लाकडाऊन अवधि का बिजली का बिल माफ करने की मांग की है। लोगो का कहना है कि रोजगार खतम होने के बाद बह बिजली आदि का बिल देने मे असमर्थ है। लाकडाउन मे लोगो को घरो के भीतर रखने के लिए बिजली का महत्वपूर्ण रोल होता है, बिजली से ही टीबी, फ्रिज, पंखे, कूलर, इत्यादि चलते है, जिसकी लोगो को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आमदनी और रोजगार के साधन भी समाप्त होने के बाद बिजली का किराया माफ करने की मांग की गई हैं।