बसोहली। श्मशान घाट सड़क के नजदीक मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बुधवार को मौत हो गई। सुबह उपजिला बसोहली में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद मृतक मानिक चौधरी निवासी वार्ड-तीन का अंतिम संस्कार शांति घाट में किया गया। मृतक मानिक चौधरी की उम्र 24 वर्ष थी और वह अटल सेतु के नजदीक एक दुकान चलाता था। संवाद