महानपुर। गांव पलेल घर के नजदीक हैंड पंप के पास शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृत व्यक्ति की पहचान विजय कुमार (72) पुत्र केशुरू राम निवासी पलेल बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम उपजिला अस्पताल बिलावर में कराया गया। इसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद