सीमावर्ती गांव लड़वाल के नजदीक तरनाह नाला पर बने पुल के पास वीरवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव रेत में धंसा हुआ था।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नाले के नजदीक शव की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को रेत से निकालकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद