फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर से काम के लिए निकला व्यक्ति, झील में मिला शव

विज्ञापन
रंजीत सागर झील में मृत मिले राकेश गुप्ता की फाईल फ़ोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/बसोहली। रणजीत सागर झील में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जल शक्ति विभाग के फ्लोटिंग स्ट्रक्चर के पास से शव पानी से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त के लिए मृतक के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन



मृतक की पहचान राकेश गुप्ता निवासी वार्ड संख्या सात बसोहली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक राकेश सुबह घर से किसी काम के लिए निकला था। बहुत देर बाद जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ ही घंटे बाद किसी का शव झील में मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने जब उसकी पहचान राकेश गुप्ता के रूप में की। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को शांति घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें