फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पहाड़ी क्षेत्र धार-महानपुर के कोटली में 31 वर्षीय एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र मान सिंह निवासी धार महानपुर मोहड़ा कोटली तहसील महानपुर के रूप में हुई है। वह अपने घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। मामला संदिग्ध हाल में हुई मौत से होने के चलते बसोहली पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें