फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें चरण के चुनाव में 32 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास परिषद के लिए होने वाले पांचवें चरण के चुनाव में कुल 32 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मढ़ीन ब्लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव में एक पंच का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश भगत के अनुसार चरण पांच में होने वाले चुनाव में 26 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि जिला विकास परिषद और पंचायत के पांचवें चरण का मतदान 10 दिसंबर को होना है। इसमें जिले के दो जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्रों मढ़ीन और नगरोटा गुज्जरों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं दो पंचायतों में होने वाले सरपंच पद के उपचुनाव में आठ उम्मीदवार और पंच सीटों के लिए पांच उम्मीदवार दोनों ब्लॉकों में मैदान में हैं। जबकि ब्लॉक मढ़ीन में रिक्त पंच सीट के लिए एक उम्मीदवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें