फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामलीला मैदान में होगा पुतला दहन, वाहनों की रहेगी नो एंट्री

Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी चौक, जराई चौक और नगरी अड्डा चौक से बाजार में पैदल ही आ जा सकेंगे लोग
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही जारी राम लीलाओं का भी समापन हो जाएगा। विजयादशमी की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर के रामलीला मैदान में पुतला दहन होगा। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले ही वहां लगने वाले मेले को लेकर दुकानें और झूलों को लगा दिया है। इस दौरान वहां एकत्रित होने वाली भीड़ को देखते हुए रामलीला कमेटी ने काफी मशक्कत की है।
विज्ञापन

शहर में आम तौर पर विजयादशमी के दिन बाजार में लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात विभाग ने व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके तहत शहीदी चौक से लेकर मुखर्जी चौक, जराई अड्डे से मुखर्जी चौक और नगरी अड्डा चौक से मुखर्जी चौक रूट पर दोपहर दो बजे से वाहनों की नो इंट्री रहेगी। केवल पैदल ही लोग इस रास्ते पर आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए यातायात कर्मियों की विशेष तैनाती सुनिश्चित की गई है। चूंकि रामलीला मैदान शहर के बीचोबीच होने के कारण वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति रहती है। लिहाजा दोपहर दो बजे से ही सभी बताए गए प्वाइंट सील कर दिए जाएंगे और केवल पैदल ही लोगों को आने जाने की अनुमति दी जाएगी। लोगों से अपील है कि यातायात विभाग का सहयोग करें।
पवन सिंह, डीटीआई कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें