फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सड़कों को हुआ नुकसान, 8 अभी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रविवार को हुई भारी बारिश ने बसोहली और बिलावर के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इसमें लोक निर्माण विभाग की 23 सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। रविवार को ही 15 सड़कों को जहां बहाल कर दिया गया, वहीं रविवार देर शाम तक दो और सड़कों की बहाली के प्रयास में लोक निर्माण विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। बसोहली और बिलावर के इलाकों में इन बारिशों ने लोक निर्माण विभाग को 1 करोड़ 20 लाख से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार 45 लाख रुपये की राशि फिलहाल छह उन सड़कों को बहाल करने के लिए चाहिए जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसमें भूंड सियालग सड़क का दस किलोमीटर हिस्सा शामिल है। जो बारिश के चलते पूरी तरह से बह चुका है। ऐसे में विभाग को वैकल्पिक सड़क तैयार कर यातायात बहाल करना होगा। बसोहली और बिलावर की छह बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में फिलहाल एक सप्ताह से अधिक समय लगने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग बसोहली के कार्यकारी अभियंता भरत गुप्ता ने बताया कि कुल 23 सड़कों को भारी बारिश से नुकसान पहुंचा था। फिलहाल 15 सड़कों को युद्धस्तर पर काम चलाते हुए बहाल कर दिया गया है। उम्मीद है कि मंगलवार सुबह दो और सड़कों पर यातायात बहाल हो जाएगा। शेष सड़कों को भी जल्द बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें