जेष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर में कई भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। सुबह से ही लोग मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक जारी रहा। बिलावर, देवल, फिंतर, सुकराला किशनपुर और अन्य गांवों से लोगों ने पहुंचकर भोलेनाथ की आराधना की। इस मौके पर भक्तों द्वारा लोगों में फल इत्यादि प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद