नगरी कस्बे से जाने वाली माता वैष्णो देवी की वार्षिक यात्रा शुक्रवार को कस्बे से रवाना हुई। इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित नगरी म्यूनिसिपल कमेटी की पूर्व प्रधान शशिकांता वर्मा ने युवाओं के दल को रवाना किया। उन्होंने बताया कि 12वीं बार हो रहे इस आयोजन में इस बार 35 युवा शामिल हैं। इस मौके पर नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्य राकेश सैनी ने कहा कि पहली बार की यात्रा में पांच युवाओं ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार, भाजपा नेता अर्पण वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद