शहर के वार्ड 17 स्थित कबीर नगर में जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से भी लोग माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे। जय मां जागरण कमेटी द्वारा आयोजित इस चौथे वार्षिक जागरण में पंजाब के गायक मणि मानी ने माता रानी की भेंटें सुनाईं। शनिवार रात आयोजित जागरण के दौरान कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी भी प्रस्तुत कीं। तारा रानी कथा और आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। संवाद