स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड की रिहर्सल जारी है। वीरवार को परेड की रिहर्सल में प्रतिभागियों का उत्साह देखते बन रहा था। ब्रास बैंड की धुन पर टुकड़ियों ने गर्मजोशी के साथ रिहर्सल की। परेड की अगुवाई भीष्म दूबे ने की। इस दौरान 14 अलग-अलग परेड प्लाटूनों ने पुलिस के ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच रिहर्सल किया। वहीं इस मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने परेड की रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए उसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड में शामिल जम्मू कश्मीर पुलिस महिला टुकड़ी के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर करते हुए उसमें सुधार करने के निर्देश जारी किए।