बिलावर। जेष्ठ मंगलवार पर बिलावर कस्बे के पास नाला नाज स्थित भगवान श्री हनुमान शिला के बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। आमतौर पर हर दिन इस शिला के दर्शन करने के लिए कई लोग पहुंचते हैं, लेकिन हर महीने के जेष्ठ मंगलवार के दिन भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के इलाकों के कई लोग भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और सिंदूर और लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। मंगलवार को सूर्य उदय होने से पहले ही कई लोग हनुमान जी की शिला के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाने से मनोकामना पूरी होती है। स्थानीय लोगों की ओर से मुख्य बाजार में हनुमान शिला की तरफ जाने वाले रास्ते के पास लोगों को हलवा पूरी का प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद