कठुआ। जिले में आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाकर उधमपुर जेल भेज दिया है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने जिले के लोहाई मल्हार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जो जिले में विभिन्न आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इलाके में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकथाम लगाने के लिए मल्हार पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक डोजियर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट भेजा गया। जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। संवाद