फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साई महिला ने पति पर फेंका तेजाब

Fri, 23 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी से खफा पहली पत्नी ने बनी के चलोग में अपनी बेटी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पति का चेहरा और आंखें बुरी तरह से झुलस गई। इस दौरान तेजाब पड़ने से पहली पत्नी भी जख्मी हो गई। इस हमले के दौरान दूसरी पत्नी को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन


पुलिस ने पहली पत्नी, उसकी बेटी और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चलोग का रहने वाला पुलिस कर्मचारी मोहम्मद दीन छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। वीरवार को जब वह अपनी दूसरी पत्नी और उसके दुधमुंहे बच्चे के साथ किसी रिश्तेदार के घर से अपने घर की ओर आ रहा था तो पहले से ही घात लगाई पहली पत्नी शमीम अख्तर, उसकी बेटी और दो अन्य लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। वह छटपटाकर जमीन पर गिर गया।

झड़प के दौरान पहली पत्नी के सिर पर भी तेजाब पड़ गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बनी उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए मोहम्मद दीन ने कहा कि दूसरी पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो वह भी धक्का-मुक्की में चोटिल हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी मोहम्मद दीन के बयान पर चारों के खिलाफ धारा 341, 326ए और 34 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। शमीम अख्तर का इलाज उपजिला अस्पताल बनी में ही जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें