पंचायत हल्का रामकोट के बार्ड छह बूल में तेंदुओं का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। किसान ठाकुर दास ने बताया कि तेंदुए ने उनकी पशुशाला में हमला बोल कर एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें तेंदुओं के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है। पीडित ठाकुर दास ने बताया कि तेंदुआ आए दिन गांव में हमला कर ग्रामीणों के पालतू पशुओं को शिकार बना रहा है।
बार-बार कहने के बाद भी न तो प्रशासन और न ही वाइल्ड लाइफ विभाग उनकी सहायता को आगे आ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहाकि उन्हें तेंदुओं के आतंक से छुटकारा दिलवाया जाए और जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।