फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की चोरी का पर्दाफाश

Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
कुछ माह से लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदात के बीच पुलिस ने मढ़ीन में हुई एक बड़ी चोरी मामले से पर्दा उठा दिया है। तीन लाख के जेवरात बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने कुबूल किया है कि उसने दो अन्य चोरियों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीस अगस्त को मुकंदपुर लुबाना के निवासी बलविंदर सिंह ने मढ़ीन चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर उनकी पत्नी के लाखों के जेवर चुरा लिए हैं। मढ़ीन चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव सिंह की अध्यक्षता में पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गूटा रूआ मढ़ीन निवासी कालू पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में जहां उसने आरोप कुबूल लिया वहीं दो अन्य के नाम भी पुलिस को बताए जो चोरी में शामिल थी। कालू की निशानदेही पर पुलिस ने राजकुमार निवासी लदवाल और चंदा राम निवासी मीरपुर मुट्ठी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ में जहां चोरी किए गए तीन लाख के जेवर बरामद कर लिए गए वहीं दो अन्य चोरियों में भी संलिप्तता की बात कुबूली।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि पुलिस की इस सफलता से चोरी के कुछ और मामलों का खुसाला हो सकता है। रिकवरी भी संभव है। चोरों से पूछताछ अभी जारी है। चोरी की गिरफ्तारी से शहर के लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। दरअसल, कुछ दिनों से चोरी के बढ़ते मामले से लोगों की नींद उड़ी हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें