जम्मू की ओर जा रही टाटा मूरी ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार दोपहर बाद करीब सवा चार बजे रेलवे के गैंगमैन की मौत हो गई। 56 वर्षीय भवन रोहाय रेलवे ट्रैक पर काम कर रहा था। तभी वह ट्रेन की
चपेट में आ गया। रेलवे थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि भवन रोहाए बिहार का रहने वाला है। शनिवार को मेला मोड़ के नजदीक रेलवे के पुल पर वह काम कर रहा था। दुर्घटना के समय टाटा मूरी अप
और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। दोनों ट्रेनों के आने से उसे संभलने का मौका नहीं मिल सका। जीआरपी ने इस मामले में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया।