फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग ने मचाया तांडव

Fri, 20 May 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंची उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
आग के कारण वन विभाग की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार तक जहां दरालता व सुलाड़ी में ही आग ने कहर मचाया था वीरवार को अठियालता के जंगली क्षेत्रों तक आग पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दरालता के क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात सुलाड़ी व दरालता के बाद अठियालता में भी आग फैलने की सूचना मिली। इसके बाद चार टीमों का गठन कर नए सिरे से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि दरालता में आग पर काबू पा लिया गया है। सुलाड़ी व अठियालता में दो-दो टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह अफवाहों से बचें और वन विभाग के साथ सहयोग करें।

स्थानीय निवासी सतपाल, सोनू गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, संजीव कुमार आदि ने बताया कि बुधवार रात को आग के कारण आसमान में घना धुआं छा गया था। आग के कारण तपिश भी अधिक महसूस हो रही है। लोगों ने कहा कि वन विभाग को चाहिए कि युद्ध स्तर पर आग बुझाने का काम करें। आग रिहायश इलाकों की ओर बढ़ सकती है। ऐसे में आग बुझाने का काम तेजी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें